फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का आज आखिरी दिन

Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का आज अंतिम दिन है। इसी के चलते पुनरीक्षण कार्य का रविवार सुबह एसडीएम सदर ने औचक निरीक्षण किया। इंदिरापुरम में उन्होंने विभिन्न केंद्रों पर सभी बीएलओ मौजूद मिले।
विज्ञापन


हालांकि शहरी क्षेत्र स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल में समय से पहले ही घर चले जाने वाले तीन बीएलओ को प्रशासन ने कारण बताओ  नोटिस जारी किया है।एसडीएम सदर अतुल कुमार ने बताया स्प्रिंग डेल स्कूल में तीन बीएलओ की ड्यृटी लगाई गई थी।

स्कूल वालों ने बताया कि तीनों बीएलओ सुबह से दोपहर तीन बजे तक मौजूद रहे, मगर इसके बाद चले गए। इस पर डीएम मिनिस्ती एस. ने तीनों को नोटिस भेजा है।
एसडीएम ने बताया कि सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में दावे और आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन है।

ऐसे में सोमवार को विभिन्न अफसर इस कार्यक्रम पर नजर रखेंगे। लापरवाही बरतने वाले और अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को आदेश दिए गए हैं कि वह सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बूथ पर ही बैठेंगे।
विज्ञापन



उधर डीएम मिनिस्ती एस. ने बताया कि नगर निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। 9 मई से शुरू हुए इस कार्यक्रम में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 15 मई है। इसके बाद 16 से 19 मई तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

20 से 24 मई तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 25 मई को मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित स्कूल खुले रहेंगे और उनमें मतदाता पुनरीक्षण संबंधी कार्य बीएलओ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें