फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान मालिक पर कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला की 14 वर्षीय पुत्री को मकान मालिका द्वारा अगवा कर ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। महिला ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ स्थित एक गांव निवासी महिला परिवार सहित निवाड़ी मार्ग स्थित एक कॉलोनी में किराये पर रहती है। महिला कि 14 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि मकान मालिक उनकी पुत्री पर गंदी नजर रखता था। आरोपी दोपहर में छात्रा को चिप्स और चॉकलेट दिलाने के बहाने अपना पास बुलाकर उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था। छात्रा आरोपी मकान मालिक की करतूत को नजरअंदाज करती रही। आरोपी बीते फरवरी में छात्रा को कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते समय हापुड़ रोड पर गांव गदाना स्थित अपनी ट्यूबवेल पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार छात्रा से दरिंदगी की और किसी से घटना का जिक्र करने पर छोटे भाई की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। महिला ने छात्रा को विश्वास लेकर पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने आरोपी मकान मालिक और उसके परिवार से घटना की शिकायत की। उन्होंने महिला को गलत ठहराकर उससे मकान खाली करा लिया। आरोपी और उसके परिजन महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें