फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम के लिए जमीन की खरीद का कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि खरीद के कार्य को तेज कर दिया गया है। योजना के तहत आठ गांवों की 501 हेक्टेयर जमीन पर हाईटेक टाउनशिप बसाने की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में पांच गांवों की करीब साढ़े तीन सौ हेक्टेयर पर जमीन पर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि योजना के दूसरे चरण में तीन गांवों को लिया जाएगा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए करीब 2000 करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए शासन की ओर से 400 करोड़ की पहली किस्त पिछले महीने जारी हो चुकी है। जिन गांवों की जमीन पर योजना बसाई जानी है उनमें नगला फिरोजपुर, मथुरापुर, शमशेर, चंपत नगर, भनेड़ा खुर्द, शाहपुर निज मोरटा, भोवापुर, मोरटा हैं। पहले चरण में पांच गांवों की जमीन पर ही काम शुरू होगा। इसमें कई किसानों की भूमि का पंजीकरण कराया जा चुका है। कई अन्य बैनामें भी जीडीए के पक्ष में हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें