लोनी। आशियाना सिटी में करीब 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अशोक विहार कॉलोनी के सभासद पति नौशाद सैफी ने लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 2021 से लोनी के पूर्व विधायक जाकिर अली ने अपने माध्यम से अपने बहनोई डॉ. इरशाद मिर्जा की 924 वर्ग जग जमीन को उन्हें बेचने के लिए दिया था। पीड़ित ने उनकी सारी जमीन बेचकर डॉ. इरशाद मिर्जा को 57 लाख रुपये दिए। पैसे 28 लाख रुपये खाते में व 29 लाख रुपये नकद अदा कर दिए हैं। इसके अलावा नौ लाख रुपये उनके रिश्तेदार द्वारा भिजवाए गए हैं। उस जगह पर सभी लोगों ने अपने मकान बना लिए हैं। बिजली पानी के कनेक्शन भी लिए हैं। मगर अभी तक किसी की भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। कई बार समाज के लोग भी बैठे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
यहां तक कि पूर्व विधायक भी अपने बहनोई से कह चुके हैं लेकिन इरशाद मिर्जा धोखाधड़ी करना चाहते हैं। इरशाद ने उस जमीन में 280 गज किसी दूसरे को भी बेच दी। इसके कागजात भी हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।