फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के अटोर रोड पर स्थित निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों रुपये की कीमत का सामान और मशीन चोरी कर ली। पीड़ित महेश कुमार सिंह निवासी नील गिरी अपार्टमेंट कौशांबी ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ट्रांस हिंडन क्षेत्र के महेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अटोर गांव रोड स्थित नंबरदार मैरिज होम के पास प्लाट खरीदा है और उस पर मकान का निर्माण जारी है। बताया कि 11 मार्च की रात को निर्माणाधीन मकान से चोरों ने बिजली का सामान, जनरेटर, दो एलईडी और दो कास्मेटिक का उत्पाद बनाने वाली दो मशीन (होमोगनाइजर) चोरी कर ली। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में चोरों के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत मकान में चोरी की धारा 305(ए) में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें