फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड़ के विरोध पर दंपती से मारपीट, अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थान क्षेत्र में तीन आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने उनके पति और उनका बचाव करने आई पीड़िता के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी रायगुरू, नीशू और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पति के अनुसार वह रोजाना पत्नी और बच्चों को घर छोड़कर काम पर जाते हैं। महिला ने बीते दिनों अपने पति को बताया कि उनकी अनुपस्थिति में आस पड़ोस के कुछ युवक गंदी निगाह रखते हैं। शनिवार रात को महिला ने अपने पति के घर आने पर उन्हें फिर बताया कि युवक उन्हें अश्लील इशारे कर रहे थे। महिला के पति ने घर के बाहर खड़े युवकों से विरोध जताया तो आरोपियों ने महिला के पति पर हमला कर दिया। पति को बचाने जब महिला आई तो युवकों ने महिला को भी पीट दिया और धमकी देकर चले गए। पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपी रायगुरू, नीशू और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें