लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद तमाम नेताओं और किसानों का लखीमपुर खीरी पहुंचना जारी है। ऐसे में एहतियात के तौर पर पूरे प्रदेश में जगह-जगह रास्ते बंद किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग-24 और 9 बंद कर रखा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
किसान आंदोलन में सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एनएच -9 और एनएच-24 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। दिल्ली पुलिस के ट्वीट को देखकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आनंद विहार कौशांबी और तुलसी निकेतन भोपुरा बॉर्डर पर ट्रैफिककर्मी तैनात कर दिए हैं।
दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले ट्रैफिक को कौशांबी आनंद विहार, दिलशाद गार्डन सीमा बॉर्डर और तुलसी निकेतन भोपुरा बॉर्डर से निकाला जा रहा है।