फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल वैन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ में बृहस्पतिवार को बाइक व स्कूली वैन की आमने-सामने की टक्कर में मजदूर की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी स्याना में भर्ती कराया। गुड्डू ने बताया कि नगर के मोहल्ला पट्टी डहर नूरी का तकिया वैरा रोड निवासी उनका 20 वर्षीय भांजा हसन टाइल्स लगाने के कार्य में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने साथी शिवा (17) के साथ बाइक से काम पर जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ पहुंचने पर सामने से आ रही स्कूली वैन के चालक ने तेजी और लापरवाही के साथ वैन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। शिवा की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में हसन की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचे हसन के परिजनों में शव को देखते ही चीख, पुकार मच गई। परिजनों ने वाहन की वैधता समाप्त होने के बाद भी संचालन का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में हसन सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाई जीशान 15 वर्ष, फैजान 12 वर्ष हैं। पिता वसीम भी मजदूरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से वैन को कब्जे में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें