पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव की वजह से गौतमबुद्धनगर में आचार संहिता लगी हुई है, जिस कारण करीब दस दिन बाद वह वहां के एसएसपी का चार्ज लेंगे। इसी वजह से उनका आदेश जारी नहीं हो पाया है। अभी यहीं बने रहेंगे।
इलाहाबाद के एसएसपी भी वहीं रहेंगे। धर्मेंद्र सिंह दो साल सात माह गाजियाबाद के एसएसपी रहे। उन्होंने 20 जुलाई 2013 को चार्ज लिया था। 27 मार्च 2014 को लोकसभा चुनाव के दौरान इनका ट्रांसफर हो गया था। 8 जून 2014 को दोबारा गाजियाबाद का एसएसपी बनाया गया था।
उन्होंने ऑपरेशन स्माइल अभियान की शुरूआत की थी, जिसमें करीब एक हजार बच्चे बरामद किए थे। अभियान की सराहना गृहमंत्रालय ने भी की थी और इसे देशभर में चलाया था। विदेशों में भी यह अभियान सराहा गया। इस अभियान की वजह से गाजियाबाद शहर को एक नई पहचान दिलाने में एसएसपी की अहम भूमिका रही।