फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
कथा सुनाते कथा वाचक।
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-5 स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन की कथा सुनाई गई। कथा वाचक आचार्य श्यामकरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं कीं। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया।
व्यास ने तीर्थ राज प्रयाग में हो रहे महा कुंभ को लेकर भी विशेष गुणगान किया और बताया कि ये कुंभ नहीं महाकुंभ पड़ रहा है सभी भक्तों को कुंभ में गोता लगाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें