फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 50 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर काटती रही कोलकाता की फ्लाइट, हिंडन एयरपोर्ट पर होनी थी लैंड

Tue, 18 Mar 2025 05:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ऐसा नहीं कि फ्लाइट लेट थी, शहर में फ्लाइट सुबह नौ बजे ही आ गई थी लेकिन फ्लाइट रनवे की ओर जाने की बजाय शहर के ऊपर ही चक्कर काटती रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह नौ बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 50 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर काटती रही। बताया जा रहा है कि ऐसा रूट क्लियरेंस न होने की वजह से हुआ। एयरलाइंस कंपनी की ओर से भी रूट क्लियरेंस न होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी, लेकिन यह 9:50 पर लैंड हुई। ऐसा नहीं कि फ्लाइट लेट थी, शहर में फ्लाइट सुबह नौ बजे ही आ गई थी लेकिन फ्लाइट रनवे की ओर जाने की बजाय शहर के ऊपर ही चक्कर काटती रही। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि क्लियरेंस न मिलने की वजह से फ्लाइट समय पर नहीं उतर सकी। उन्होंने बताया कि एयरलाइंस कंपनी की ओर से उन्हें बताया गया कि कोई तकनीकी दिक्कत नहीं थी बल्कि रूट क्लियरेंस न होने की वजह से विमान देरी से उतरा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें