फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: अगले तीन दिन तक होना होगा परेशान, गाजियाबाद स्टेशन पर निर्माण कार्य की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित

Wed, 14 Jul 2021 08:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

दिल्ली मंडल के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज निर्माण की वजह से पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों को अगले तीन दिन तक परेशान होना पड़ेगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक लेने जा रहा है। लिहाजा यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

विज्ञापन


दिल्ली मंडल के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज निर्माण की वजह से पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। टूंडला-दिल्ली जंक्शन-टूंडला, नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली, मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद, पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ, आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट 16 व 17 जुलाई को निरस्त रहेगी।
  
इस दौरान कुछ ट्रेन आंशिक रूप से भी निरस्त रहेंगी। गाजियाबाद से संचालित होने वाली बस साहिबाबाद से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04407 पलवल-गाजियाबाद ईएमयू 15 से 17 जुलाई के बीच, ट्रेन संख्या 04409 भी साहिबाबाद से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04419 मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, ट्रेन संख्या 04420 गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू शामिल है।
विज्ञापन


कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से भी चलेंगी। इनमें मुख्य रूट से ट्रेन संख्या 04522 मुरादाबाद-दिल्ली जंक्शन टपरी-शामली-दिल्ली सहादरा-दिल्ली जंक्शन रूट से चलेगी। ट्रेन संख्या 05128 नई दिल्ली-मडुआडीह परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-नोली-शामली-टपरी मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 03392 नई दिल्ली-राजगीर क्लोन एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली-नोली-शामली-टपरी के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 02392 नई दिल्ली-राजगीर वाया नई दिल्ली-नोली-शामली-टपरी चलेगी। ट्रेन संख्या 04521 दिल्ली जंक्शन-मुरादाबाद वाया दिल्ली जंक्शन-दिल्ली सहादरा-शामली-टपरी के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन वाया नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट, मितवाली-कानपुर सेंअर चलेगी। 

इसी तरह ट्रेन संख्या 09325 इंदौर-अमृतसर 16 जुलाई से निजामुद्दीन-नोली-शामली-टपरी-सहारणपुर चलेगी। ट्रेन संख्या 02268 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-मितवाली-कानपुर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-गया, आनंद विहार-भागलपुर, नई दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार-दानपुर, पुरी-ऋषिकेश, दिल्ली-सहारनपुर, आनंद विहार-मऊ, नई दिल्ली-राजगीर समेत कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें