फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर मार रहे डंक, नेता कस रहे राजनीतिक तंज

Fri, 16 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
mosquitoe - फोटो : getty images
विज्ञापन
महामारी की तरह फैली डेंगू-चिकनगुनिया की बीमारी से जनता त्रस्त है, मगर राजनीतिक दल अब इस मामले में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। इस मामले में अब होर्डिंग वार शुरू हो गई है। शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व सांसद पूछ रहे हैं कि आखिर इस डेंगू-चिकनगुनिया के लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन


उधर इसी मुद्दे को लेकर रालोद पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर निगम पर प्रदर्शन भी किया।कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जगह-जगह होर्डिंग लगाकर डेंगू-चिकनगुनिया के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी ने होर्डिंग में लिखा है कि डेंगू-चिकनगुनिया के इलाज में जनता का जो पैसा लग रहा है

इसकी भरपाई भाजपा द्वारा की जाए। डेंगू चिकनगुनिया से जिनकी मौत हुई है, उनके परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाए। होर्डिंग में लिखा गया है कि शहर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है और इस नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पार्षद और मेयर भी भाजपा का ही होने के बावजूद पार्टी अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभा रही है।

अब तक चिकनगुनिया के 184 मरीज
पिछले एक महीने में ही चिकनगुनिया के कुल 184 मरीज चिन्हित हुए हैं। वहीं डेंगू के कुल 128 मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को चिकनगुनिया के 93 सैंपल की जांच हुई, जिसमें से 21 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार  डेंगू के 93 सैंपल जांचे गए, जिसमें से 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें