फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक का अपहरण कर की मारपीट फिर रास्ते में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर-नौ निवासी रेलवे लोको शेड में नौकरी करने वाले योगेश कुमार का दो लोगों ने कार में अपहरण कर मारपीट की। इसके बाद लाल कुआं के पास रास्ते में छोड़ दिया। घटना 28 जनवरी की रात करीब नौ बजे की है। मामले में योगेश ने विजयनगर थाने में लोको पायलट नवीन कुमार शर्मा और जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


योगेश का कहना है कि वह रेलवे लोको शेड (लॉबी) में निजी नौकरी करते हैं। वह अपने इंचार्ज के द्वारा लगाई जाने वाली ड्यूटी को लोको पायलट को बताते थे। इस बात से कुछ लोको पायलट शिकायत करते थे। आरोप है कि 28 जनवरी की रात जब वह ड्यूटी के निकले तो नवीन और जितेंद्र ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और रास्ते में मारपीट कर गाली-गलौज की। इसके बाद लाल कुआं पर उतारकर फरार हो गए। एसीपी कोतवाली रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें