फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैफे में बेची जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोमवार देर रात आबकारी और कौशांबी पुलिस ने एक मॉल के कैफे में बिना अनुमति के शराब बेचने की सूचना पर चेकिंग की। मौके से एक को गिरफ्तार किया गया, जबकि कैफे संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आबकारी टीम को पिछले काफी समय से कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल मॉल स्थित द प्वाइजन कैफे में शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात आबकारी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग की तो तस्करी का मामला सामने आया। रेस्टोरेंट में हरियाणा और अन्य राज्यों से लाई शराब परोसी जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान किंगफिशर लेगर बियर की 75 बोतल, ब्रीजर क्रेन्स बेरी की 9 बोतल, ब्रीजर ऑरेंज की 6 बोतल, रेड वाइन नासिक बैली की 5 बोतल, बकार्डी लेमन की 2 बोतल, ब्लैंडर प्राइड की एक बोतल, रेड लेबल की एक बोतल, लंदन ड्राई जिन की एक बोतल, रॉक फोर्ड क्लासिक की तीन बोतल बरामद हुई। इस दौरान दो एक्टिवा स्कूटी से किंगफिशर लेजर बियर की 24 और चार मैजिक मोमेंट की बोतलें बरामद हुई। मौके पर कल्याणपुरी दिल्ली निवासी प्रिंस जीनवाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि कैफे संचालक जावेद, राहुल गुप्ता व मनीष के विरुद्ध कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें