फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा अग्निकांड: हादसे के सातवें दिन एक ही परिवार के चौथे सदस्य की मौत, इमारत में झुलसे थे 23 लोग

Tue, 10 Mar 2026 10:43 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा

सार

तीन जनवरी को सोसायटी में आग लगी थी। आग लगने से करीब 23 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे और 35 वाहन जल गए थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां राजेंद्र और उनकी पत्नी मीना की मौत हो गई थी। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी नीतू  (26) की मौत हो गई थी। मंगलवार को नीतू की छोटी बहन अंजली की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी इमारत में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित खोड़ा थानाक्षेत्र स्थित न्यू अजंता कॉलोनी की सुनहरी रेजिडेंसी नामक इमारत में तीन मार्च की रात करीब 11 बजे लगी आग में झुलसी अंजली (21) की मंगलवार देर रात मौत हो गई। पूरे हादसे की यह चौथी मौत है। इससे पहले अंजली के माता पिता और बहन की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

झुलसे थे 23 लोग, जले थे 35 वाहन 
तीन जनवरी को सोसायटी में आग लगी थी। आग लगने से करीब 23 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे और 35 वाहन जल गए थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां राजेंद्र और उनकी पत्नी मीना की मौत हो गई थी। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी नीतू  (26) की मौत हो गई थी। मंगलवार को नीतू की छोटी बहन अंजली की भी मौत हो गई। शव को दिल्ली पुलिस ने शव के लिए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि चौथी मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

भाई का जल रहा उपचार
माता-पिता की मौत के बाद परिवार पहले ही टूट गया था अब नीतू और अंजली के जाने के बाद हालात और भी बदतर हो गए है। जबकि उनके एक भाई अभी भी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस का कहना है कि संभावना है कि राजेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी मीना की मौत दम घुटने से हुई हो, इसी तरह नीतू और अंजली की भी मौत की संभावना दम घुटने से है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही असल कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें