फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद में अतिक्रमण हटाने गई टीम से किसानों की झड़प, लोगों ने तेल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

Tue, 10 Mar 2026 06:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

वेव सिटी में अतिक्रमण हटाने गई जीडीए टीम को किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद टीम को पुलिस की मौजूदगी में बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाने गई जीडीए की टीम को किसानों के जबरदस्त विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा। पुरुषों व महिलाओं ने अपने ऊपर तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस बल की मौजदूगी में लगभग आधा घंटा हंगामा हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वेव सिटी क्षेत्र में किसान प्रमोद, सुबोध व सरवोश पुत्रगण नानक चंद तथा इनकी मां आदेश देवी निवासी महरौली वेव सिटी के नाम 8 बीघे का खेत है, जो वेव सिटी अधिग्रहण से बाहर है, जिसपर किसान का कब्जा है।

खेत में प्रमोद ने अपनी गुजर बसर के लिए टीन शेड डालकर उसमें दुकान बनाई हुई है। मंगलवार दोपहर जीडीए का दस्ता पुलिस बल के साथ बिना पूर्व सूचना के किसान के डाले हुए टीन शेड आदि को हटाने के लिए वेव सिटी में जा पहुंचा, किसानों को पता चला तो सैकड़ों किसान महिलाओं के साथ अपनी जमीन पर पहुंच गए। 

किसानों का कहना था कि उनका खेत वेव सिटी बिल्डर के अधिग्रहण से बाहर है तो बिल्डर हमारी जमीन को जबरदस्ती छीनना चाहता है, मगर हम मर जाएंगे अपनी जमीन ऐसे नहीं देंगे। किसानों व महिलाओं की पुलिस व जीडीए अधिकारियों से काफी नोकझोंक भी हुई, उग्र हुए किसानों ओमपाल यादव, अंकुर व अंकुर की मां संगीता आदि ने अपने ऊपर डीजल डालकर कहा कि हम तो मरेंगे ही, मगर आपको साथ लेकर मरेंगे।

किसानों के आक्रोश के चलते आखिर जीडीए टीम को अपने लाव-लश्कर के साथ बैरंग लौटना पड़ा। किसान नेता टीकम नागर ने कहा कि बिना अधिग्रहण किए व बिना मुआवजा दिए ही बिल्डर किसानों की जमीनों को जबरन इस तरह का दबाव बना कर छीनने का प्रयास कर रहा है, जिसको किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बिना किसानों की सहमति के जमीन जबरन नहीं कब्जाने देंगे। इस अवसर पर ओमपाल यादव के अलावा अंकुर, संगीता, अनुज चौधरी, प्रमोद चौधरी, अमित चौधरी, आन्नद चौधरी, मोहित त्यागी व गुड्डू मुखिया के अलावा कई दर्जन पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जीडीए की ओर से कोई शिकायत मिलेगी तो इकट्ठा हुए लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें