फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Donation Scam: करणी सेना ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- कब चलेगा बुलडोजर?

Tue, 16 Jun 2026 02:56 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई बहुत तेजी से होती है, लेकिन इस मामले में सीएम साहब का बुलडोजर आरोपियों की तरफ कब मुड़ेगा और कब कार्रवाई देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
करणी सेना का यूपी सरकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर में हुए दान घोटाले को लेकर मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम भक्तों की भावनाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहां कि सरकार आखिरकार चुप क्यों है, जब इतना बड़ा घोटाला हो गया है तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई बन गए हैं तभी इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई बहुत तेजी से होती है, लेकिन इस मामले में सीएम साहब का बुलडोजर आरोपियों की तरफ कब मुड़ेगा और कब कार्रवाई देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के 12 सदस्यों को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब करणी सेना उत्तर प्रदेश के 40 जिलों की 50 से 70 सीटों के बीच विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पढ़े-लिखे उम्मीदवारों की तलाश सेना से जुड़े पदाधिकारी करेंगे। इसमें खास तौर से सभी वर्णों से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा। अगर कोई राष्ट्रीय हित के विचार रखने वाला मुसलमान भी करणी सेना से टिकट मांगेगा तो उसे भी टिकट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें