फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़िया घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राधेश्याम विहार कॉलोनी के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की टक्कर से एक कांवड़िया घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

हरियाणा के पलवल निवासी कृष्णा कौशिक हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राधेश्याम विहार कॉलोनी के सामने पहुंचे तभी ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरे और घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कांवड़िये को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने से भी कांवड़िया घायल
उधर, गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव सौंदा के पास एक कांवड़िये को लावारिस कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें