फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: कल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होगा वनवे, काशी टोल प्लाजा से यूपी गेट तक तीनों लेन रहेंगी आरक्षित

Fri, 18 Jul 2025 04:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

19 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से डीएमई की दिल्ली जाने वाली तीनों लाइनों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मेरठ के काशी टोल प्लाजा से दिल्ली गेट टोल प्लाजा तक करीब 40 किलोमीटर डीएमई की दिल्ली की ओर जाने वाली दोनों लाइनों पर बैरिकेडिंग करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस की ओर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की दिल्ली जाने वाली दो लाइनों को डाक कांवड़ और एक लाइन को पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

विज्ञापन


19 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से डीएमई की दिल्ली जाने वाली तीनों लाइनों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मेरठ के काशी टोल प्लाजा से दिल्ली गेट टोल प्लाजा तक करीब 40 किलोमीटर डीएमई की दिल्ली की ओर जाने वाली दोनों लाइनों पर बैरिकेडिंग करने की तैयारी कर ली गई है।

एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों के डाक कांवड़ियों के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को 19 जुलाई की रात 10 बजे से एकल मार्ग किया जाएगा। मेरठ क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा से दिल्ली गेट तक डीएमई की मेरठ से दिल्ली जाने वाली तीनों लाइनों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। दोनों सीमाओं पर स्थित टोल प्लाजा पर ही बैरिकेडिंग कर वाहनों को डीएमई की दिल्ली से मेरठ जाने वाली तीनों लाइनों से वाहनों को निकाला जाएगा। तीनों लाइनों में से दो लाइनों को दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


 तीसरी लाइन में आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले वाहन जैसे पेट्रोल, दूध, खाद्य पदार्थ और अन्य वाहनों की आवाजाही होगी। वहीं मेरठ रोड, जीटी रोड को वन वे कर दिया गया है। इस पर हल्के वाहनों का आवागमन फिलहाल जारी रहेगा। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर इन्हें दो या तीन दिन के लिए ही बंद कराया जाएगा। तब तक इस कांवड़ मार्ग पर कादराबाद बार्डर से साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमापुरी तक वनवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।

मेरठ मार्ग पर 12 कटों से निकलेंगे कांवड़िये
सीमापुरी से मेरठ के मोदीनगर क्षेत्र स्थित कादराबाद बार्डर तक 12 चौराहों और तिराहों को चिह्नित किया गया है, जहां वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। राज चौपला, गंगनहर टी-प्वाइंट, एएलटी चौराहा, घूकना मोड़, मेरठ तिराहा यूटर्न, न्यू लिंक रोड, हिंडन नदी मेट्रो यूटर्न, मोक्षधाम कनावनी कट और मोहननगर चौराहों से वाहनों को कांवड़ियों के जत्थों को रोककर निकला जाएगा। प्रत्येक चौराहे हरेक 10 मिनट में खोले जाएंगे।

यात्रा को कैद करेंगे बॉडी वार्न कैमरे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, मेरठ गाजियाबाद मार्ग और दूधेश्वर मंदिर मार्ग पर 350 पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरे लगाकर तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी की ड्यूटी जिस चौराहे, तिराहे और कटों पर होगी, उसकी स्थिति सिपाही के सीने पर लगे बॉडी वार्न कैमरे में कैद होगी। वाहनों के टकराने, हंगामा, मार्ग बाधित होने की स्थित और कारणों का भी पता चल सकेगा। इसके साथ ही हंगामे की घटनाएं भी बॉडी वार्न कैमरे में कैद होंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amrit Bharat Train: एनईआर होकर जाने वाली 3 अमृत भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM, इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें