गाजियाबाद। कोहरे की वजह से सोमवार सुबह अधिकांश लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कड़ाके की सर्दी में स्टेशन पर खड़े लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कालिंदी एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे तो फरक्का एक्सप्रेस सवा पांच घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।
स्वर्ण मंदिर मेल 40 मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटे, कलिंगा उत्कल ढाई घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, हाथरस किला मेमू डेढ घंटे, पानीपत गाजियाबाद मेमू एक घंटे 25 मिनट, नई दिल्ली बरेली इंटरसिटी एक घंटे 35 मिनट, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 42 मिनट, मथुरा गाजियाबाद ईएमयू एक घंटे, आनंदविहार टर्मिनल गरीबरथ साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली तेजस 45 मिनट, नई दिल्ली सुपरफास्ट सवा पांच घंटे, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 35 मिनट, पलवल गाजियाबाद ईएमयू 35 मिनट, देरी से गाजियाबाद पहुंची।
नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आधी रात के बाद कोहरे का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है। इसी कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।