गाजियाबाद। विजयनगर में सेना की छह लाख 51 हजार 567 मीटर जमीन से 10 साल पुराने अतिक्रमण को हटाकर नगर निगम और पुलिस की टीम ने तीन हजार 62 करोड़ 36 लाख 49 हजार रुपये की कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है। नगर निगम के ईटीएफ के अधिकारी कर्नल दीपक शर्मा ने बताया कि नोटिस के बाद सोमवार को मौके पर पुलिस बल के साथ मिलकर जमीन को खाली कराया गया।
राजस्व अभिलेखों में यह जमीन कैलाश नगर और कैला गांव की जमीन है। यहां पिछले कई सालों से अवैध अतिक्रमण था। झुग्गी बनाकर यहां काफी संख्या में लोग रह रहे थे। कई बार यहां पुलिस ने नशेड़ियों को भी पकड़ा था। झुग्गी की आड़ में कई तरह की आपराधिक गतिविधियां यहां संचालित हो रही थी।
161 एकड़ जमीन
एक एकड़ में 4840 गज, 4047 मीटर
सर्किल रेट 47,000 रुपये वर्ग मीटर
कुल जमीन का क्षेत्रफल : छह लाख, 51 हजार 567 वर्ग मीटर
मौजूदा बाजारी मूल्य
सर्किल रेट के हिसाब से जमीन की कीमत करीब 30 अरब रुपये