फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस अड्डा मेट्रो के पहले स्टेशन का काम पूरा

Wed, 16 Nov 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन निर्माण के पहले चरण में शहीद नगर स्टेशन का काम पूरा कर लिया। अब इसी सप्ताह राजबाग स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होगा। दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा तक बारी-बारी से आठ स्टेशनों का निर्माण कार्य किया जाना है।

उधर, बुधवार से मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, वायु प्रदूषण के चलते एक हफ्ते के लिए निर्माण कार्य रोका गया था।डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अर्थला को छोड़कर सात स्टेशनों पर फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में स्टेशन निर्माण का कार्य गार्डर बिछाए जाने से शुरू किया गया है।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन के बाद आने वाले पहले स्टेशन शहीद नगर पर पिछले एक महीने में 20 गार्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया। दिसंबर से इस गार्डर पर ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। ट्रैक बिछाने का काम भी बारी-बारी से चलेगा। शहीद नगर के बाद दूसरा स्टेशन राजबाग है, जिस पर गार्डर का काम 20 नवंबर से शुरू होगा।

अगले छह महीने में सभी स्टेशनों पर गार्डर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले आठ महीने में ट्रैक बिछाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डा तक 9.41 की लंबाई में कुल चार सौ पिलर में से 289 पिलर का निर्माण हो चुका है। अभी 200 और गार्डर लगाने का काम बचा है।
विज्ञापन


बता दें कि अगले साल दिसंबर में इस रूट पर मेट्रो को दौड़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के बीच मेट्रो निर्माण कार्य के चलते बीच रोड पर बैरिकेड लगे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई घट गई है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि जनवरी में तमाम बैरिकेड हटा लिए जाएंगे।

गार्डर बिछ जाने के बाद बैरिकेड की जरूरत नहीं रह जाएगी। उन्होंने बताया कि दिलशाद गार्डन से राजेंद्र नगर तक बैरिकेड हटा लिए गए हैं।
 ये हैं स्टेशनशहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, राजनगर एक्सटेंशन और नया बस अड्डा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें