मोदीनगर। मेरठ के मोदीपुरम से मोदीनगर के बीच चलने वाली इंटर सिटी बस में सफर के दौरान महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी सरोजबाला ने बताया कि वह बेटी के पास मेरठ गई थी। बीते शनिवार को वह अपने पौते व पौती के साथ मोदीनगर आने के लिए इंटर सिटी बस में सवार हुई थी। इस दौरान चोर ने वारदात को अंजाम दिया। घर आने पर महिला को घटना का पता चला। पर्स में मंगलसूत्र ,अगूंठी सहित कई गहने थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।