फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलमारी से लाखों रुपये के गहने चोरी, देवरानी पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला ने अपनी देवरानी और उसके परिजनों पर अलमारी से 15 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, देवरानी के भाइयों और जीजा पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते वह पति के साथ कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार में रहती है। बताया कि ससुराल में उनकी अलमारी में 15 लाख रुपये के गहने और नकदी रखे थे। आरोप है कि देवरानी, देवर और जीजा ने गहने और नकदी चोरी कर लिए। वह दीपावली पर अपने घर गईं थी तब उनको इसका पता चला।
कुछ समय बाद उनके घर उनकी सास रहने आईं थी। सास ने घर में निर्माण कार्य करने के नाम पर एक लाख रुपये उनके पति से लेकर देवरानी को दे दिए। पीड़िता ने गहने और नकदी वापस मांगी। आरोप है कि देवरानी उसके दो भाई, बहन, जीजा और अज्ञात लोग उसके घर आए और मारपीट की। पीड़िता ने देवर और देवरानी के जीजा पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता की सास भी उनको फोन कर धमकी देती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ को नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ चोरी बीएनएस की धारा 303(2), साधारण दंगा 191(2), 74 महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाना, 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, 351(2) आपराधिक धमकी देना, 352 अपमानित करना, 316(2) विश्वासघात कर अपराध करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें