मसूरी। रफीकाबाद कॉलोनी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी मोहसिन के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के गहने व नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटने के समय वह दिल्ली गए थे। बृहस्पतिवार को लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।
बागपत रटौल के रहने वाले मोहसिन मसूरी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी दिल्ली ओखला अपने घर गई हुई थी। मंगलवार को मोहसिन दिल्ली गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी व बेटे के साथ लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला और कमरों में सामान बिखरा था। अलमारी देखने पर 2.10 लाख रुपये, चार तोले सोने के गहने और 500 ग्राम चांदी के गहने नहीं मिले। इनके अलावा चोर नए कपड़े व अन्य सामान भी ले गए। पड़ोसी के यहां लगे कैमरे देखने पर पता चला कि तीन चोर स्कूटी से आए थे जिन्होंने बुधवार रात करीब दो बजे वारदात की। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।