फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 9.25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। खोड़ा के रहने वाले एक युवक को शातिरों ने जाल में फंसाकर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 9.25 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस नहीं मिली तो युवक को ठगी का एहसास हुआ। युवक ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मई में उनसे आशील खुराना नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी दी और मोटे मुनाफे की बात कही। धीरे-धीरे उनसे कई बार में 9.25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके बाद गाली-गलौज कर धमकी देने लगा। इससे वह तनाव में आ गए। उन्हें अपने उपचार भी कराना पड़ा। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें