मुरादनगर। हिसाली गांव में चोर ने शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर अलमारी से करीब साढ़े छह लाख रुपये के गहने और पचास हजार नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की।
हिसाली गांव निवासी हिमांशी पत्नी हर्ष कुमार एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर में उनकी मां रेखा देवी अपनी देवरानी के घर गई हुई थीं। कुछ समय बाद रेखा देवी घर लौटी तो घर का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ। बेटे हर्ष कुमार ने बताया कि चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी से करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत के जेवर व पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।