फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हेलमेट कारोबारी के घर में गहने-नकदी चोरी, चोरों ने रात में देखा टीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-15 में चोरों ने हेलमेट कारोबारी के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान कारोबारी अपने परिवार के साथ आगरा-मथुरा घूमने गए हुए थे। चोरों ने घर के अंदर बाथरूम में भी गंदगी की। इंदिरापुरम पुलिस को चोरी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

कारोबारी राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे परिवार को लेकर आगरा, मथुरा और वृंदावन घूमने चले गए थे। रविवार रात घर लौटे तो मेन गेट पर ताला लगा था। ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो ड्राइंग रूम के साथ चारों कमरों में सामान बेड व फर्श पर बिखरा हुआ था जबकि आलमारी भी खुली हुई थीं। चोरों ने आराम से सारा सामान खंगालकर बाहर फेंका हुआ था। जांच में पता चला कि चोर ड्राइंग रूम में खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद आलमारी में रखे दो लाख से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गहने, करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी।


चोरी के बाद घर में टीवी चलाकर देखी पिक्चर :
परिवार को घर में टीवी भी चलता मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरों ने गहने और नकदी साफ करने के बाद कमरे में आराम से बैठकर टीवी पर पिक्चर देखी और गानों का आनंद लिया होगा। पकड़े जाने के डर से वे सामान लेकर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें