फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन का दायरा बढ़ा, लेकिन नहीं बढ़ सके यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रैपिडएक्स स्टेशन से मोदीनगर नार्थ तक पहली सेमी स्पीड नमो भारत रेल का दायरा बढ़ने के बावजूद यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। रविवार को 72 सीट वाले स्टैंडर्ड कोच में पांच से सात यात्री मिले। वहीं, 62 सीट के प्रीमियम कोच में एक भी यात्री नजर नहीं आया। इस दौरान यात्रियों ने रेल को देरी से चलाने पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बाद अब मोदीनगर नार्थ तक नमो भारत ट्रेन चलती है। रविवार को नमो भारत रेल में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रही। स्टैंडर्ड कोच में यात्रियों की संख्या न के बराबर थी। साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 90 रुपये तय किया गया है। ऐसे में तमाम यात्रियों ने किराये की इस दर को अधिक बताया है। यात्री महेश ने बताया कि एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया भी ज्यादा है। जब सराय काले खां से मेरठ तक पूरा संचालन हो जाए तो यात्री बढ़े। इनके अलावा कोच में सफर कर रहे राकेश ने बताया कि अभी नमो भारत ट्रेन विस्तार कर रही है। मोदीनगर नार्थ तक सफर करने के बाद ऑटो या बस से दोबारा सवारी करनी पड़ती है। रैपिडएक्स से निकलकर परेशानी का सामना करना होता है। आरआरटीएस के प्रवक्ता का कहना है कि नमो भारत ट्रेन का विस्तार होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जल्द ही पूरी लेन का विस्तार कर यात्रियों को मेरठ तक सफर कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें