गाजियाबाद। मोरटा स्थित वीएमआर क्रिकेट मैदान पर चल रहे वीएमआर सैटरडे ब्लास्टर टूर्नामेंट का फाइनल मैच जेडी सुपर किंग्स और स्काई वॉरियर्स के बीच खेला गया। जेडी सुपर किंग्स ने 26 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर जेडी सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। बल्लेबाज मुकुल डागर ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में एसएस भदौरिया ने दो विकेट लिए। रनों का पीछा करते हुए स्काई वॉरियर्स की टीम 19.4 ओवर में 176 पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज नीटू ने 76 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में तुषार चौधरी ने तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
मुख्य अतिथि विनीत त्यागी और मनीष त्यागी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार स्काई वॉरियर्स के नीटू को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार वीकेंड्स 11 के योगेश को मिला।