फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जननायक एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा मनाई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके बताए समाजवादी विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय, समानता और गरीब, किसान, मजदूर तथा वंचित वर्ग के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों और बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, वरिष्ठ सपा नेता नाहर सिंह यादव एडवोकेट, कुलभूषण तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष जेपी कश्यप, रमेश चंद यादव एडवोकेट, महिला सभा प्रदेश महासचिव मधु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी, अनीता कश्यप, नौशाद आलम, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर हुसैन, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें