फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर सुपर रही रद्द, कल नहीं चलेगी कोलकाता एक्सप्रेस

Mon, 26 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ के रास्ते जालंधर जाने वाली जालंधर सुपर सोमवार को ऑपरेशनल कारणों की वजह से रद्द रही। वहीं, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी। वहीं, सोमवार को लेटलतीफी की वजह से तीन प्रमुख ट्रेनों समेत कई गाड़ियों को री-शेड्यूल कर संचालित किया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली-जालंधर सुपर (14681) 15:25 बजे गाजियाबाद पहुंचती है। सोमवार को सुबह ही स्टेशन पर अनाउंस कर दिया गया कि यह ट्रेन रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी। यह ट्रेन कई दिनों से लेट चल रही है। ऐसे में इसका संचालन एक दिन के लिए रद्द रहेगा।

इसके अलावा सोमवार को सद्भावना एक्सप्रेस को आठ घंटे री-शेड्यूल कर चलाया गया। शाम पांच बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन रात 1 बजे के लिए री-शेड्यूल किया गया था। लिच्छवी एक्सप्रेस को 7:20 घंटे और कोलकाता एक्सप्रेस को 6 घंटे देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द रहने और उनको री-शेड्यूल कर संचालित किए जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें प्लेटफार्म पर कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें