फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की दो ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन, यात्रियों को राहत

Tue, 23 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इलाहाबाद से जम्मू जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को रेलवे ने एक महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। यह ट्रेनें अब सितंबर महीने में भी चलेंगी। इन दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज गाजियाबाद में भी रहेंगे। ऐसे में गाजियाबाद से जम्मू, वैष्णो देवी और इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद-जम्मू तवी-इलाहाबाद (04111/12) हर बुधवार को इलाहाबाद से 15:20 बजे रवाना होगी और उसी रात 23:48 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी और अगले दिन 13:50 बजे जम्मू पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बृहस्पतिवार रात 22:10 बजे जम्मू से रवाना होकर अगले दिन 20:25 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन 04113 इलाहाबाद-जम्मू तवी स्पेशल इलाहाबाद से प्रत्येक शनिवार को शाम 15:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:50 बजे जम्मू पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के संचालन का समय एक जैसा ही रहेगा, केवल दिन अलग रहेंगे।

यह ट्रेन इलाहाबाद और जम्मू के बीच फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी।
..
कल नहीं चलेगी कोलकाता एक्सप्रेस
 आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से एक दिन के लिए इस ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया है। अगले दिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। बता दें कि यह ट्रेन कई दिन से देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें