फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आईटीईपी प्रवेश पोर्टल फिर खोला, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है। अब विद्यार्थी 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित एनसीईटी-2026 परीक्षा में भाग लिया है और अब तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं। पूर्व में पंजीकरण करा चुके विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है। इसके तहत 21 जुलाई को मेरिट सूची प्रकाशित होगी। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को 23 और 24 जुलाई को आवंटित कॉलेजों में मूल प्रमाण पत्रों के साथ रिपोर्ट करना होगा। 24 जुलाई तक विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जबकि कॉलेजों को 25 जुलाई तक पोर्टल पर सीट लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें