फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज भी हो सकती है बारिश, गिरेगा दिन और रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के आसपास कुछ देर के लिए ही धूप के दर्शन हुए। इसके बाद सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा।
विज्ञापन

हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 59 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। इससे दिन और रात के तापमान में तीन से छह डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अभी बनी हुई है। शुक्रवार को सुबह बूंदाबांदी होगी। सूरज का असर हल्का रहेगा। हवा तेज गति से चलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 22 व रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं रात में सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। इस वक्त गेहूं की फसल पकने की कगार है, जबकि सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी है। बारिश होने से सरसों की फसल की कटाई का काम रुक गया है। किसान नेता पप्पी नेहरा ने बताया कि और बारिश हुई तो सरसों में फफूंद लग जाएगी। इस स्थिति में फसल का सही भाव बाजार में नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें