फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापारी बंधु की बैठक में उठा मिठाई के साथ डिब्बा तौलने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में मिठाई के साथ डिब्बा तौलने का मुद्दा उठाया गया। व्यापारी नेता तिलकराज अरोड़ा ने कहा कि कॉलोनियों, मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में मिठाई की दुकानों पर मिठाई के साथ डिब्बा तौल रहे हैं। इससे त्योहारों पर आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि 500 रुपये किलो मिठाई है तो ग्राहक को 100 से 150 ग्राम मिठाई कम मिल रही है। दुकानदार डिब्बे का दाम मिठाई के दाम में वसूल रहा है। इसके साथ उन्होंने चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट का मुद्दा उठाया। कहा कि कई चौराहों पर लगी रेड लाइटों का समय ठीक नहीं है। किसी रोड के ट्रैफिक के लिए एक मिनट का है तो किसी रोड के लिए 30 सेकंड का समय रखा गया है। इससे चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इसे सही करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों की विभिन्न प्रशासनिक, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। राज्य कर विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) चंद्र कांत भूषण ने बैठक का संचालन किया। इसमें विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा।


प्रमुख मुद्दे और समाधान के निर्देश
व्यापारी संगठनों ने न्यायिक पैरवी और जिला शासकीय अधिवक्ता (आपराधिक) के मामले उठाए। पंचवटी कॉलोनी में आईजीएल गैस पाइपलाइन, दिवाली बाजार में सुरक्षा व यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा रही। सिद्धार्थ विहार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण और शास्त्री नगर में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। हापुड़ चुंगी लाल बत्ती की समस्या और राजनगर एक्सटेंशन में नाले का निर्माण भी शामिल था।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सामने पैदल पार पुल पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी की सुविधा की मांग भी की गई। बैठक में व्यापारी संघ नेता अशोक भारती, केके मिश्रा, धनेश सिंघल, चौधरी वसीम अली एवं अन्य व्यापारी नेता व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें