मुरादनगर। शहजादपुर इंडस्ट्रियल के पास शनिवार रात दीवार पर चढ़कर नशे की हालत में एक कांवड़िये ने जमकर हंगामा किया। आसपास मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे दीवार से नीचे उतारा और समझाकर शांत कराया।
शनिवार रात करीब दस बजे शहजादपुर इंडस्ट्रियल के पास नशे की हालत में दीवार पर चढ़कर एक कांवड़िये जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी ने बताया कि एक कांवड़िया नशे की हालत में दीवार पर चढ़ा हुआ था और लोगों के साथ अभद्रता कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने कांवड़िये को सुरक्षित नीचे उतारा और काफी देर तक समझाने के बाद उसे शांत कराया। इसके बाद कांवड़िया अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।