फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 30 नवंबर तक भौतिक रूप से जमा होंगे आंतरिक परीक्षा के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में आंतरिक परीक्षा देने के बाद भी जिन विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं, उन्हें राहत दी गई है। ऐसे विद्यार्थियों के आंतरिक परीक्षा के अंक अब भौतिक रूप से जमा किए जा सकेंगे। इसके लिए कॉलेजों को 30 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। निर्धारित समयसीमा के बाद विश्वविद्यालय की ओर से अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में आंतरिक परीक्षाएं आयोजित होने के बाद कई विद्यार्थियों के अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए थे। इसके पीछे कॉलेजों की ओर से हुईं विभिन्न प्रकार की गलतियां सामने आई थीं। इस समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की तीन सितंबर 2026 को बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि ऐसे विद्यार्थियों के अंक ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने आंतरिक परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन कॉलेज की ओर से किसी कारणवश उनके अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके।
विश्वविद्यालय की ओर से छह नवंबर को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ऑफलाइन माध्यम से अंक जमा करने के लिए संबंधित कॉलेज को शपथपत्र देना होगा। इसमें कॉलेज को यह आश्वासन देना होगा कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी। इसके साथ ही कॉलेजों को अंकों की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी और सॉफ्ट कॉपी विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव (परीक्षा) की ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों को 30 नवंबर तक निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें