फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Cut in Ghaziabad: दिनभर आती-जाती रही बिजली, लोग हो गए परेशान, 24 घंटे आपूर्ति के दावे हवा-हवाई

Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

शहर में भीषण बिजली कटौती जारी है। विजयनगर जैसे क्षेत्रों में 18-20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे पानी की समस्या बढ़ गई है और लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के बीच शहर में बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। विजयनगर क्षेत्र में स्थिति और बदतर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार मरम्मत के कार्य से कहीं-कहीं पर शटडाउन होता है। इसके अलावा कहीं पर ट्रिपिंग के कारण हर 20 से 25 मिनट बाद बिजली गुल हो जाती है। सुबह पानी सप्लाई के वक्त बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रमेश सोनी, सुनैना देवी व अन्य ने बताया कि क्षेत्र की आबादी 20 हजार से अधिक है। सभी लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। दिनभर में 18 से 20 घंटे ही सप्लाई हो पा रही है। क्षेत्र में तीन फेज में बिजली सप्लाई होती है, लेकिन एक ही फेज चल रहा है। अरुण समाजसेवी ने बताया कि लगातार कटौती से डूंडाहेड़ा, लाल क्वार्टर और एसटीपी प्लांट के पास बनी पानी की टंकियां भर नहीं पातीं। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

शांतिनगर, सैन्य विहार, बिहारीपुरा, खैराती नगर, सुदामापुरी, महाराणा विहार के लोग भी अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त हैं। उधर, शहर की अन्य कॉलोनियां प्रताप विहार, विजय नगर में चार से पांच घंटे, गुलधर, मोरटा, दुहाई में दो से चार घंटे, लोहियानगर, पटेलनगर, नंदग्राम, कैलाभट्ठा, महिंद्रा एन्क्लेव में भी दो से तीन घंटे का कट हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें