पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
युवती का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। खेत मालिक की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने क्षेत्र के 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मोबाइल टावर बीटीएस का डेटा निकालकर घटनास्थल के आसपास की लोकेशन और मूवमेंट का विश्लेषण किया। पुलिस मैनुअल इनपुट और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंची।
पेंट और पीओपी का काम करता है दीपक
पुलिस ने 26 जुलाई को आरोपी दीपक कुमार 24 वर्ष निवासी ग्राम बंधवाताल, थाना बांसी सिद्धार्थनगर को काजीपुरा में शराब के ठेके के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी से गिरफ्तार किया। एसीपी के अनुसार, आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में पेंट और पीओपी का काम करता है। उसने अपनी बहन रीमा को किसी लड़के से बात करने पर कई बार समझाया था, मगर वह नहीं मानी तो 22 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
बहन रीमा ने की थी प्रेमी से शादी की जिद
जब रीमा ने उसी लड़के से शादी करने की जिद की, तो गुस्से में आकर दीपक ने पहले उसका गला दबाया और फिर अपने पेंट/पीओपी के काम में इस्तेमाल होने वाली आरी के ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ज्वार के खेत में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आरी का एक ब्लेड बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।