फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलीजेंट कैमरों के जरिए सर्विलांस पर रहेगा शहर

Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आग लगने, एक्सीडेंट, भीड़ इकट्ठा होने पर कंट्रोल रूम को देंगे सूचना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर का चयन स्मार्ट सिटी में हुआ तो गाजियाबाद का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी के जरिए सर्विलांस पर रहेगा। शहर में इंटेलीजेंट कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे एक्सीडेंट, आग, भीड़ समेत कुछ खास तरह की गतिविधियों को देखते ही अलर्ट मैसेज के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना दे देंगे।
विज्ञापन


इनकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मदद देने और लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त कर सकेगी। नगर निगम ने ‘कमांड इन कंट्रोल’ नाम से प्रस्ताव तैयार कर इसे स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया है।

नगर निगम के अफसरों और कंसलटेंट फर्म ने योजना का खाका तैयार कर लिया है। स्मार्ट सिटी मिशन के सह नोडल अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि योजना के मुताबिक स्मार्ट सिटी में एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन) कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


चौराहों-तिराहों के अलावा भीड़ भरे बाजार और मुख्य मार्गों पर लगाए जाने वाले यह कैमरे ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर पहचान लेंगे। इसके जरिए ई-चालान कर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा दूसरी तरह के इंटेलीजेंट कैमरे भी लगाए जाएंगे।

यह कैमरे किसी भी प्रॉब्लम को डिटेक्ट कर कंट्रोल रूम को तत्काल मैसेज भेजेंगे। एसएस चौहान का कहना है कि आग, रोड एक्सीडेंट, भीड़ के एकजुट होने, ट्रैफिक जाम होते ही कैमरे मैसेज भेजेंगे। इससे तत्काल मौके पर मदद पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा बाजारों में महिला सुरक्षा के लिए हाई डेफिनेशन के क्लोज सर्किट मूवेबल कैमरे लगाए जाएंगे।

पैन सिटी सोल्यूशन में यह भी है प्लानिंग
बैटर ई-गवर्नेंस- बैटर ई-गवर्नेंस के लिए एक सिंगल विंडो पोर्टल बनाने की योजना है। इस पोर्टल से बिजली, नगर निगम, जीडीए, तहसीलों और प्रशासन समेत सभी विभागों को जोड़ने की प्लानिंग है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में कचरे का निस्तारण करने की प्लानिंग की गई है। मोबाइल एप से पब्लिक से जुड़ाव: - एक मोबाइल एप बनाकर लोगों से जुड़ने की भी प्लानिंग की गई है। इस एप से लोग न केवल नगर निगम तक अपनी समस्याएं पहुंचा सकेंगे बल्कि सुझाव अभी दे सकेंगे। एप के जरिए महिला सुरक्षा का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

आज से स्मार्ट सिटी के लिए शुरू होगा प्रचार
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी को लेकर प्रचार-प्रसार करने और जनता से सुझाव लेने के लिए पीआर (पब्लिक रिलेशन) फर्म को हायर किया है। यह फर्म ब्रांडिंग के लिए बृहस्पतिवार से शहर में 6 ट्रक उतारेगी। यह ट्रक शहर भर में घूमेंगे। इस पर तैनात रहने वाले लोग लोगों को बताएंगे कि कैसे वह अपने शहर को स्मार्ट सिटी सूची में शामिल करा सकते हैं। यह फर्म शहर के पांच बड़े इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज समेत 8 स्थानों पर कियोस्क लगाकर लोगों से राय लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें