फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऋषिकेश घूमने गए बीमा कंपनी कर्मचारी गंगा में स्नान करते समय लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा कृष्णा विष्टा सोसायटी निवासी आशीष जैन (43) रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग स्थित कौड़ियाला में गंगा स्नान करते समय लापता हो गए। उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वह पत्नी शालिनी और 12 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ घूमने गए थे। उत्तराखंड पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शिप्रा कृष्णा विष्टा निवासी आशीष जैन निजी बीमा कंपनी में कार्यरत हैं। गुरुग्राम और नोएडा सेक्टर 62 उनके कार्यालय हैं। इंदिरापुरम में वह पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। उनकी मां दिल्ली के पहाड़गंज में रहती हैं। सोसायटी के लोगों ने बताया कि आशीष ने घूमने जाने से पहले उन्हें भी साथ चलने के लिए पूछा था, लेकिन वह लोग नहीं जा पाए। सोसायटी के लोगों ने जानकारी मिलने के बाद जब आशीष की पत्नी को फोन किया तब उन्होंने आशीष के न मिलने की बात कही। इसके बाद से पूरी सोसायटी में गमगीन का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें