फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घायल यात्री पहुंचा कोर्ट, ऑटो के चालक व मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। बंथला फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार युवक का पैर टूट गया, जबकि अन्य यात्री भी घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि चालक नशे में ऑटो चला रहा था। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ऑटो चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बागपत के भागौट गांव निवासी अनिल ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जनवरी 2026 को लोनी काम से गए थे। घर लौटने के लिए उन्होंने बंथला-चिरोड़ी रोड पर फ्लाईओवर के पास से ऑटो में सवार हुए। आरोप है कि चालक नशे में होने के कारण तेज गति से ऑटो चला रहा था। उसे कई बार सभी यात्रियों ने धीमा चलाने के लिए कहा, लेकिन चालक ने उन सभी के साथ अभद्रता की। रात करीब आठ बजे गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उनका पैर टूट गया। परिजनों और पुलिस ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब एक महीने तक उपचार चला। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें