फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापार एसोसिएशन एवं श्रमिक संगठनों को बाल श्रम उन्मूलन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को उप श्रम आयुक्त के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन के संबंध में एक संगोष्ठी का आयोजन बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में कराया गया। इसमें व्यापार एसोसिएशन एवं श्रमिक संगठनों को बाल श्रम उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) 1986 यथा संशोधित 2016 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने खोड़ा कॉलोनी में 15 किशोर श्रमिकों को चिन्हित किया। इन किशोरों के सेवायोजकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिनमें चार कपड़ों की दुकान, सात परचून व जनरल स्टोर, तीन बेकरी व केक की दुकान एवं सैलून की दुकानें शामिल हैं।
एक किशोर श्रमिक को न्यू गांधी नगर क्षेत्र से अवमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। जिले में 12 से 17 जून तक अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों बाल श्रम के प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है। संभावित डासना, मसूरी, विजयनगर, खोड़ा, बजरिया एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए वाहन भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें