फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया लदा ट्रक लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिया लदा ट्रक लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरियों से लदा ट्रक लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने शनिवार तड़केमुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, घटना में शामिल पांच बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। बदमाशों के कब्जे से 25 टन सरिया बरामद कर लिया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे की जानकारी दी।
गौरतलब है कि संजय एंक्लेव, फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गत 24 जुलाई की रात डेढ़ बजे उनका चालक सुरेंद्र ट्रक में गाजियाबाद की कंपनी से सरिया लादकर रोहतक के लिए चला था। मसूरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेव-वे पर टोल पार करके आगे बढ़ा ही था कि तभी कार सवार चार-पांच बदमाशों ने ओवरटेक करकेट्रक रुकवा लिया। बदमाश चालक को गौतमबुद्धनगर में बंधक बनाकर फेंक गए और 25 टन सरिया लदा ट्रक लूटकर ले गए। बाद में खाली ट्रक थाना ईकोटेक गौतमबुद्धनगर में भाटी चौक के पास खड़ा मिला। मुकदमा गौतमबुद्धनगर में दर्ज हुआ था, लेकिन घटनाक्षेत्र होने केकारण विवेचना मसूरी थाने को स्थानांतरित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि शनिवार तड़केसूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश खरीददारों के साथ जल निगम रोड पर पैरिफेरल अंडर पास के पास मौजूद हैं। घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने बचाव करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रिजायुद्दीन पुत्र मुश्ताक निवासी इस्लामनगर कैला भट्टा थाना नगर कोतवाली, आफताब पुत्र दीन मोहम्मद निवासी ईशाकनगर कॉलोनी सिकरोडा डासना, संदीप पुत्र देशराज निवासी सेक्चर-5 वसुंधरा थाना इंदिरापुरम तथा जरीफ पुत्र अजमेरी निवासी भागीरथी विहार फेस-टू दयालपुर दिल्ली केरूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार तथा 25 टन सरिया बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें