गाजियाबाद में ओम सन पब्लिक स्कूल में अंतर्हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने बताया कि कबड्डी का खेल टीम वर्क और सामाजिक कौशल को बढ़ाता है।
गाजियाबाद में ओम सन पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स अकादमी क्रीडास्थल पर अंतर्हाउस कबड्डी लीग मैच का शुभारंभ हुआ। कक्षा 12 के रेडर रितेश मान, अर्पण और आर्यन डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के दूसरे हाफ में 14-21 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस आयोजन पर स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने बताया कि कबड्डी का खेल टीम वर्क और सामाजिक कौशल को बढ़ाता है। इससे सहनशक्ति, गति, चपलता और मांसपेशियों की ताकत में सुधार होता है। मंगलवार को कक्षा 10 और कक्षा 12 के खिलाड़ियों के मध्य मैच खेला गया, जिसमें कक्षा 10 ने टॉस जीतकर पहले रेड करने का निर्णय लिया।
मैच के पहले हाफ में कक्षा 12 ने 23 अंक बनाए, जबकि कक्षा 10 ने 13 अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 के रेडर रितेश मान, अर्पण और आर्यन डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के दूसरे हाफ में 14-21 के अंतर से जीत दर्ज की। कक्षा 10 के कप्तान रूद्र और अंश ने डिफेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच रमन शर्मा, कोऑर्डिनेटर रितु दास सहित अन्य उपस्थित रहे।