फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो साल में 195 में से महज 30 सोसायटी में लगा मल्टीप्वाइंट कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चारू शर्मा
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में 195 सोसायटियां हैं, जिसमें सिंगल की जगह मल्टी प्वाइंट कनेक्शन लगने हैं। दो साल पहले 2023 में महाअभियान चलाने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी अब तक केवल 30 सोसायटियों को मल्टीप्वाइंट कनेक्शन के फायदे समझा सके हैं। अभी ऊर्जा निगम के रिकॉर्ड में 170 सोसायटियां ऐसी हैं, जिनमें मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लगाया जाना बाकी है। अब ऊर्जा निगम सोसायटियों के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष को ऊर्जा निगम के दफ्तर बुलाकर कनेक्शन के फायदे समझा रहे हैं।
मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि सोसायटियों के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और बिल्डरों को ऊर्जा निगम के दफ्तर बुलाकर लगातार मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के फायदे समझाए जा रहे हैं। इससे पूर्व पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन को लेकर फरवरी 2023 में भी महाअभियान चलाया गया था। गत वर्ष चले महाअभियान में 44 शिविर सुबह 11 बजे लगाए गए और 44 अन्य शिविर शाम चार बजे से शुरू हुए। इन शिविरों में करीब 40 हजार फ्लैटों को कवर किया गया था। इसके बाद भी सोसायटियां सिंगल प्व़ॉइंट पर ही डटी रहीं। यहां तक कि कई सोसायटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन लगाने पहुंची ऊर्जा निगम टीम को विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

-यह होता है मल्टी प्वाइंट कनेक्शन-
बहुमंजिला इमारतों में अब तक आरडब्ल्यूए या बिल्डर के नाम से ही बिजली कनेक्शन हैं। आरडब्ल्यूए या बिल्डर सोसायटी में रह रहे लोगों के बीच बिजली वितरित करती है। मल्टी प्वाइंट कनेक्शन में सोसायटी में रहने वाले प्रत्येक फ्लैट मालिक को अलग कनेक्शन दिया जाएगा। इसमें जिसका जितना खपत होगा उसके आधार पर बिल का भुगतान करना होगा।
-बिल में आया एक से डेढ़ हजार का अंतर-
वसुंधरा की गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी निवासी मनीश त्यागी ने बताया कि सोसायटी में उन्होंने सबसे पहले मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लिया था। अलग कनेक्शन लेते ही बिल में एक से डेढ़ हजार रुपये तक का अंतर आ गया है। मनीश ने बताया कि उनके घर में एक एसी दो गीजर, फ्रीज, पंखें आदि हैं। वर्तमान में 2000 से 2200 का बिल आता है, जबकि पहले सिंगल प्वाइंट कनेक्शन में उनका प्रत्येक माह का बिल 3000 से 3500 रुपये और कभी कभी 4000 रुपये व इससे भी अधिक आता था।
विज्ञापन

-195 सोसायटियों में से 145 की रिपोर्ट की गई थी तैयार-
पीवीवीएनल की ओर से 2023 में जिले की सोसायटियों की मल्टी प्वाइंट कनेक्शन को लेकर रिपोर्ट तैयार हुई थी। रिपोर्ट में 195 सोसायटियों का अपडेट दिया गया था। इसमें 195 सोसायटियों में से 145 सोसायटियों ने सिंगल प्व़ॉइंट पर बने रहने की सहमति दी थी। इसमें 18 सोसायटियों को मल्टी प्वाइंट में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें