फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में घर-परिवार, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी

Fri, 03 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत की राजनीति रंग अब एनआरआई पर भी चढ़ने लगा है। यही कारण है कि देश की राजनीति में भाग लेने के लिए एनआरआई का एक दल आजकल गाजियाबाद की सड़कों पर भाजपा के पक्ष में कैंपेन करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


‘ओवरसीज फ्रेंड्स बीजेपी इन यूएसए’ संस्था के यह पदाधिकारी अगले चार दिनों तक भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद उनका अगला ठिकाना नोएडा होगा। जहां वह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे।

एनआरआई के इस दल को लीड कर रहे ओवरसीज फ्रेंड्स बीजेपी इन यूएसए के ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी डा. वासुदेव पटेल ने बताया कि इंडिया से सब कुछ समेटकर अब पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। वहीं पर हमारी रिश्तेदारी है। 35 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन


रिश्ते-नाते के हिसाब से इंडिया में अब अपना कोई नहीं है, मगर दिल आज भी हिंदुस्तानी है। यही कारण है कि अपने देश में सुधार के लिए हम अपने खर्च पर यूएसए से इंडिया आए हैं।

डा. पटेल ने बताया कि दो दिन पूर्व ही वह अपने तीन अन्य साथियों शिकागो यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड लेक्चरर रोहित जोशी, आईटी प्रोफेशनल अमर उपाध्याय और बिजनेसमैन चंद्रशेखर जोशी के साथ गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के प्रचार को आए हुए हैं।

बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर हुई विशेष बातचीत में डा. वासुदेव पटेल ने बताया कि वह 1993 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते हैं। वह खुद भी गुजरात के ही रहने वाले थे। देश की सबसे ज्यादा विधानसभाओं वाले यूपी में वह कैंपेन करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज अमेरिका पूरी दुनिया पर राज कर रहा है, ठीक वैसे ही भारत विश्व में अग्रणी बने तो उन्हें अच्छा लगेगा। डा. पटेल ने यह भी बताया कि वह और उनके सभी साथी अपने खर्च पर ही प्रचार करने भारत आते हैं।

किस प्रत्याशी का कैंपेन करना है, यह भी वह खुद ही निर्धारित करते हैं। इससे पूर्व वह 2012 और 2014 में भी इंडिया आ चुके हैं। इस बार वह छह सप्ताह के लिए आए हैं।

चार दिन शहर सीट पर अतुल गर्ग के लिए कैंपेन करने के बाद वह नोएडा में पंकज सिंह के लिए कैंपेन करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कैंपेन करने का तरीका बिलकुल सीधा-साधा है। वह घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें