फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुनाफे के लालच में बुजुर्ग और महिला ने गंवा दिए 26.57 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोटे मुनाफे के चक्कर में नंदग्राम की महिला और वैशाली के बुजुर्ग ने 26.57 लाख रुपये गंवा दिए। इस मामले में दोनों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के खाते में जमा रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वैशाली के मनोज कुमार ने बताया कि वह सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। शेयर बाजार में उनकी पहले से रुचि है। उन्होंने कई कंपनियों में पहले भी निवेश किया है। हाल ही में उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में डीमैट अकाउंट खुलवाया हुआ था। इसी बीच उनके पास किसी अज्ञात नंबर से मैसेज आया। उनको कई ग्रुपों में जोड़ दिया। उन्होंने इसको असली समझा।
ग्रुपों में चल रही वार्ता पर भरोसा करके उन्होंने 14 नवंबर 2025 से तीन दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग खातों में 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जो एप उनको डाउनलोड कराया गया, उसमें रकम बढ़ी हुई भी दिख रही थी, लेकिन चाहने पर भी वह उसको नहीं निकाल पा रहे थे। आरोपी उनसे और पैसा भेजने को कह रहे थे, लेकिन तब तक वह ठगी को भांप चुके थे। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन

टास्क पूरा करने के चक्कर में गंवा दिए 17.37 लाख : स्टार रामेश्वरम सोसायटी में टास्क पूरा करके कमाई होने का लालच देकर महिला को शातिरों ने 17.37 लाख की चपत लगा दी। सोसायटी निवासी प्रीति शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को उनके वाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दावा किया कि वह ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई कराते हैं। शुरुआत में उनसे तीन हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बदले उनको एक हजार का मुनाफा भेजा।
इसके बाद उनको विश्वास बढ़ गया। इसके बाद शातिरों ने अलग-अलग टेलीग्राम आईडी, वेबसाइट लिंक और व्हाटसएप ग्रुप के जरिये से टास्क दिए। उनसे अलग-अलग तारीखों में 17.37 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। खास बात यह रही कि आरोपी उनको भरोसा देते रहे। जो लोग ग्रुपों में जुड़े हुए थे, वह अपने-अपने फायदे के बारे में बता रहे थे।
आरोपी उनसे और पैसे की मांग कर रहे थे, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं होने से उनको मना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। इस बारे में डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि दोनों खातों में जमा रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें